दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता मापी गई 4.4
नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह 9:04 बजे महसूस किए गए भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और यह ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
read more at X


