Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली-एनसीआर में आज से लागू GRAP-2 के तहत किन गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध?

short by खुशी / on Tuesday, 22 October, 2024
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचने पर मंगलवार सुबह ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (जीआरएपी) 2 लागू हो गया। इसके तहत अस्पतालों/रेल/मेट्रो सेवाओं के अलावा अन्य जगहों पर डीज़ल जेनरेटर चलाने पर रोक रहेगी व वाहनों के पार्किंग शुल्क बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा सीएनजी/इलेक्ट्रिक बसें व मेट्रो सेवाएं बढ़ाने और निर्माण गतिविधियों से बचने के निर्देश हैं।