दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए राजनाथ सिंह, पीठ दर्द की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती
दिल्ली स्थित एम्स ने शनिवार को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। दरअसल, पीठ में दर्द की शिकायत के बाद सिंह को गुरुवार को एम्स में भर्ती किया गया था। राजनाथ सिंह को अस्पताल के पुराने प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती कराया गया था और न्यूरो सर्जरी विभाग में उनका इलाज चल रहा था।
read more at X


