Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर बम होने का मिला था मेल, जांच के बाद निकली अफवाह

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 November 2025
दिल्ली में फायर ब्रिगेड को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक बम होने की सूचना मिली थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जांच के बाद यह खबर अफवाह निकली है। बकौल पुलिस, यह सूचना इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर मेल के ज़रिए प्राप्त हुई थी। मेल में चेन्नई और गोवा के एयरपोर्ट का भी ज़िक्र था।
read more at X