Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली एयरपोर्ट के पास NSG कमांडो ने खुद को मारी गोली, 19 नवंबर को होनी थी शादी

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 6 November, 2024
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के पास सुदर्शन कैंप में कथित रूप से एनएसजी के एक कमांडो ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मृत कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी की 19 नवंबर को शादी होनी थी। मूल रूप से नैनीताल (उत्तराखंड) के रहने वाले नरेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।