Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अटेंशन पाना चाहता था: दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की धमकी देने वाला बेरोज़गार शख्स

short by रघुवर झा / on Saturday, 26 October, 2024
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम होने की धमकी देने के आरोप में एक बेरोज़गार शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शख्स ने पुलिस को बताया कि टीवी पर इसी तरह की खबरें देखने के बाद अटेंशन पाने के लिए उसने सोशल मीडिया के ज़रिए एयरपोर्ट पर बम होने की धमकी दी थी।