दिल्ली की 'विधवा कॉलोनी' का बदला गया नाम, यहां रहते हैं सिख विरोधी दंगा पीड़ित
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली की 'विधवा कॉलोनी' का नाम बदलकर गुरु गोबिंद सिंह की मां गुजरी के नाम पर रखा गया है। कॉलोनी में अधिकतर 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित रहते हैं। कॉलोनी में दंगों में मारे गए लोगों की विधवाएं रहती हैं इसलिए इसका नाम 'विधवा कॉलोनी' पड़ा।
read more at Times Now नवभारत


