दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में लेज़र बीम और ड्रोन के इस्तेमाल पर लगा बैन
दिल्ली पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा और उचित विमानन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में लेज़र बीम और ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। पालम (एयरपोर्ट) के सहायक पुलिस आयुक्त वीर कृष्ण पाल सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह निर्देश 26 जुलाई से 23 सितंबर तक लागू रहेगा।
read more at इंडिया टीवी


