दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता
बीजेपी विधायक दल की बैठक में बीजेपी नेता रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है जिसके बाद वह कल दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। बकौल रिपोर्ट्स, प्रवेश वर्मा राष्ट्रीय राजधानी के उप-मुख्यमंत्री बनेंगे। गौरतलब है, रेखा गुप्ता ने दिल्ली चुनाव में शालीमार बाग जबकि प्रवेश ने नई दिल्ली सीट से चुनाव जीता है।
read more at ABP न्यूज़


