दिल्ली की अदालत ने राव कोचिंग सेंटर के CEO व को-ऑर्डिनेटर को दी नियमित ज़मानत
दिल्ली की एक अदालत ने राजेंद्र नगर (दिल्ली) स्थित राव कोचिंग सेंटर के सीईओ अभिषेक गुप्ता व को-ऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को ₹1 लाख के निजी मुचलके और इतनी ही की दो ज़मानत राशियों पर नियमित ज़मानत दे दी है। अदालत ने कहा कि आरोपियों को ट्रायल कोर्ट की संतुष्टि के लिए यह ज़मानत दी गई। दोनों अंतरिम ज़मानत पर थे।
read more at Times Now नवभारत


