दिल्ली के आज़ादपुर मार्केट में भरभराकर गिरी इमारत, एक शख्स की हुई मौत
दिल्ली के आज़ादपुर मार्केट में गुरुवार देर रात एक इमारत भरभराकर गिर गई। पुलिस ने बताया कि मलबे से एक शख्स को रेस्क्यू किया गया जिसे अस्पताल पहुंचाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल के पास मेट्रो निर्माण का कार्य चल रहा है व डीएमआरसी ने मृतक के परिजन को ₹5 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया है।
read more at इंडिया टीवी


