दिल्ली की कई सोसाइटी में आग लगने का खतरा, 900 में से केवल 100 के पास फायर NOC: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान' ने दिल्ली फायर सर्विसेज़ (डीएफएस) के आंकड़ों का हवाला देकर बताया है कि दिल्ली की कई सोसाइटीज़ आग लगने पर बचाव के लिए तैयार नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 900 सोसायटीज़ में से करीब 100 के पास ही वैध फायर सेफ्टी एनओसी है। डीएफएस के अनुसार, 724 सोसाइटी ने फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन ही नहीं दिया।
read more at हिन्दुस्तान


