दिल्ली के चिड़ियाघर में 16 साल बाद एशियाई शेरनी ने शावकों को दिया जन्म
दिल्ली के चिड़ियाघर में शेरनी 'महागौरी' ने रविवार को 4 शावकों को जन्म दिया जिसके साथ ही करीब 16 साल बाद किसी एशियाई शेरनी ने शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि शेरनी शावकों की अच्छी तरह से देखभाल कर रही है। बकौल रिपोर्ट्स, आखिरी बार 2009 में 2 शावकों का जन्म हुआ था।
read more at भाषा


