Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के ताज पैलेस के बाद द्वारका व शालीमार बाग के मैक्स अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

short by खुशी / on Saturday, 13 September, 2025
दिल्ली दमकल विभाग ने शनिवार को बताया कि शालीमार बाग और द्वारका के मैक्स अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर तलाशी अभियान में जुटी हुई है। इससे पहले दिल्ली के ताज पैलेस को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जो झूठी निकली।