दिल्ली की धूल और मिट्टी में मिले कैंसर पैदा करने वाले ज़हरीले तत्व: अध्ययन
जेएनयू और ऑस्ट्रेलिया के यूएनएसडब्ल्यू के एक अध्ययन से पता चला है कि दिल्ली की सड़कों की मिट्टी और धूल में ज़हरीले तत्व मौजूद हैं जिनसे कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। एक शोधकर्ता ने बताया, "दिल्ली में बच्चे मिट्टी-धूल के माध्यम से प्रतिदिन एक मिलीग्राम से अधिक ज़हरीली व गैर-ज़हरीली धातुओं का सेवन कर रहे हैं।"


