Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर 2 बच्चियों की हुई मौत

short by खुशी / on Friday, 19 September 2025
नांगलोई (दिल्ली) रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर 2 बच्चियों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेमनगर की रहने वाली 8-वर्षीय व 7-वर्षीय बच्चियां रेलवे लाइन के पास से पैदल अपने घर जा रही थीं। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि घटना से गुस्साए हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया है।