दिल्ली के नामी होटल के रेस्टोरेंट ने जबरन लिया सर्विस चार्ज, लगा ₹1,00,000 का जुर्माना
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने भोजन के बिल पर जबरन 10% सर्विस चार्ज लगाने के मामले में दिल्ली स्थित शांगरी-ला इरोस होटल के रेस्टोरेंट 'मिस्टर चाय' पर ₹1,00,000 का जुर्माना लगाया है। होटल के प्रवक्ता ने आदेश पर कहा, "हमने अपनी बिलिंग प्रक्रिया की समीक्षा की है...1 अक्टूबर से सभी रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज लेना बंद कर दिया है।"
read more at भाषा


