Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
दिल्ली की महिलाओं को बड़ी राहत; अब 15 अगस्त तक पिंक टिकट से फ्री बस यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
short by Priyanka Verma / on Saturday, 1 August, 2026
दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 'पिंक टिकट' के इस्तेमाल की इजाज़त 15 अगस्त तक दे दी है। आदेशानुसार, 16-अगस्त से पिंक टिकट सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके पास मान्य 'पिंक सहेली कार्ड' होगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह के अनुसार, अब तक 17.20 लाख+ पिंक सहेली कार्ड जारी हुए हैं।