Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के रोहिणी में कल 16 घंटे तक बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति

short by आकांक्षा / on Sunday, 10 November, 2024
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहा है कि रोहिणी (दिल्ली) इलाके में रखरखाव कार्य के कारण 11 नवंबर को 16 घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में रोहिणी सेक्टर-6, रोहिणी सेक्टर-7, रोहिणी सेक्टर-8 और उनके आसपास के इलाके शामिल होंगे। बकौल एजेंसी, डीजेबी हेल्पलाइन या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से मांग पर पानी के टैंकर उपलब्ध रहेंगे।