दिल्ली के शाहीन बाग में जूते के शोरूम में लगी आग, मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां मौजूद
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार को जूतों के एक शोरूम में भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 11:17 बजे मिली और मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
read more at इंडिया टीवी


