दिल्ली की सीएम नहीं बनेंगी सुनीता केजरीवाल, उन्हें दिलचस्पी नहीं: सौरभ भारद्वाज
'आप' नेता व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री हो सकती हैं?' सवाल पर मंगलवार को कहा, "उन्हें (सुनीता) इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।" भारद्वाज ने कहा, "जहां तक मैं अरविंद केजरीवाल की राजनीति को समझता हूं, मुझे नहीं लगता कि सुनीता केजरीवाल सीएम बनेंगी।"
read more at ANI


