Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के स्कूलों में बड़ा बदलाव, 6 साल की उम्र में ही मिलेगा पहली कक्षा में दाखिला

short by Aakanksha / on Sunday, 26 October, 2025
दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली कक्षा में एडमिशन के लिए न्यूनतम उम्र 6 साल होगी। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप अगले वर्ष से लागू किया जाएगा। हालांकि, विद्यालय प्रमुख विशेष परिस्थितियों में एक माह तक की उम्र में छूट दे सकेंगे।