दिल्ली के स्कूल में आपसी झगड़े के बाद 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, पकड़ा गया नाबालिग
दिल्ली के वसंत विहार में एक निजी स्कूल के 12 वर्षीय छात्र की दूसरे छात्र से आपसी झगड़े के बाद मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र ने मृतक छात्र को गले से पकड़ा था जिसके बाद उसके मुंह से सफेद झाग निकलने लगा और उसे अस्पताल ले जाया गया। नाबालिग आरोपी छात्र को पुलिस ने पकड़ लिया है।
read more at इंडिया टीवी


