दिल्ली की सभी ज़िला अदालतों में 27 अक्टूबर को रहेगी वकीलों की हड़ताल
दिल्ली की सभी ज़िला अदालतों के वकील 27-अक्टूबर को हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा थाने के एसएचओ निलंबित किए जाएं। वकीलों के मुताबिक, एक वकील पर हमले में गंभीर चोटें आईं थीं लेकिन पुलिस ने आरोपियों को अगले दिन छोड़ दिया और जवाबदेही मांगने पर एसीपी ने रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया।
read more at Times Now नवभारत


