दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी की तारीखें हुईं घोषित
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक स्कूल कैलेंडर जारी हो गया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, छात्रों का 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। हालांकि, शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा। सर्दियों की छुट्टियां 1-15 जनवरी (वर्ष-2026) तक होंगी।
read more at हिन्दुस्तान


