दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे के बाद पटना में कोचिंग संस्थानों की जांच के दिए गए आदेश
ओल्ड राजेंद्र नगर (दिल्ली) में राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत के बाद पटना (बिहार) के ज़िलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने पटना में चल रहे छोटे-बड़े कोचिंग संस्थानों की जांच के आदेश दिए हैं। ज़िलाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में 6 टीमें बनाई गई हैं जो 2 सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेंगी।
read more at हिन्दुस्तान


