दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 40 लोगों के हैं नाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी समेत 40 लोग शामिल हैं। लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रचार करेंगे। गौरतलब है, दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी।
read more at abp न्यूज़


