Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली जा रही थी यूपी रोडवेज़ की बस, अचानक रेलिंग तोड़ गंगा पुल पर हवा में आधी लटकी

short by Tanya Jha / on Sunday, 5 October 2025
हापुड़ (यूपी) में शनिवार को बड़ी दुर्घटना टल गई। दरअसल, 16 यात्रियों को लेकर रामपुर से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज़ की बस ब्रजघाट स्थित गंगा पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए आधी हवा में लटक गई जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को खिड़की से बाहर निकाला।