Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली तक पहुंची इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख, कई एयरलाइंस ने रद्द कीं उड़ानें

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 25 November 2025
इथियोपिया के हेली गूबी ज्वालामुखी के फटने से उठा राख का गुबार दिल्ली पहुंच गया है। पीटीआई के अनुसार, इसके चलते सोमवार को कई एयरलाइंस ने कुछ उड़ानें रद्द कर दीं जिनमें अकासा एयर, इंडिगो जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। बकौल विशेषज्ञ, यह राख ज़मीन से 25,000-45,000 फीट ऊंचाई पर है इसलिए लोगों की सेहत को ज़्यादा खतरा नहीं है।