Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ₹2,000 करोड़ की 560 किलो कोकेन की ज़ब्त

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 2 October, 2024
दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 560 किलोग्राम से अधिक कोकेन ज़ब्त की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ज़ब्त कोकेन की कीमत ₹2,000 करोड़ से ज़्यादा है। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है व मामले की नार्को-टेरर एंगल से भी जांच हो रही है।