दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ट्रैफिक धालीवाल और स्पेशल सीपी क्राइम शालिनी का हुआ ट्रांसफर
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (ट्रैफिक) एचजीएस धालीवाल को अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और स्पेशल सीपी (क्राइम) शालिनी सिंह को पुद्दुचेरी का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वहीं, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के डीजीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव का दिल्ली पुलिस में ट्रांसफर कर दिया गया है। शालिनी की नियुक्ति 1 अगस्त 2024 से प्रभावी होगी।
read more at ABP न्यूज़


