दिल्ली पुलिस ने 80 वारदातों को अंजाम देने वाले 2 अपराधियों को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार
दिल्ली के पंजाबी बाग में रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। एनकाउंटर में बदमाशों के पैर में गोली लगी। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों ने दिल्ली व मध्य प्रदेश में कुल 80 वारदातों को अंजाम दिया था और कई थानों में उनपर केस दर्ज हैं। खबर के मुताबिक, बदमाशों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की थी।
read more at हिन्दुस्तान


