Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली पहुंचते ही PM मोदी ने बाढ़ को लेकर पंजाब सीएम को किया फोन, मदद का दिया आश्वासन

short by मनीष झा / on Monday, 1 September, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की और उनसे बारिश व बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवंत मान को राज्य को हरसंभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को ही चीन के दौरे से लौटे थे।