दिल्ली में 'गंभीर’ स्तर पर पहुंची वायु गुणवत्ता, AQI हुआ 400 के पार
दिल्ली में रविवार सुबह 7 बजे एक्यूआई लगभग 430 के आसपास रहा जिससे राजधानी की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई। शहर के कई इलाके प्रदूषण से और भी ज़्यादा प्रभावित रहे। वज़ीरपुर में एक्यूआई 450+, जबकि बवाना में 435 दर्ज किया गया। वहीं, जहांगीरपुरी (438), आनंद विहार (427) और अशोक विहार (421) भी 'गंभीर' श्रेणी में रहा।
read more at Hindustan Times


