दिल्ली में 2 वाहनों की टक्कर के बाद होने लगी बहस, तभी स्कूटर से 11KG चांदी चुरा ले गए चोर
शाहदरा (दिल्ली) के 22 वर्षीय रामरतन अग्रवाल दिनदहाड़े लूट का शिकार हो गए। दरअसल, रामरतन घर जाते समय स्कूटर टकराने के बाद सड़क पर बहस कर रहे थे और घर पहुंचने पर पता चला कि उनके स्कूटर की डिक्की से लगभग 11 किलोग्राम चांदी चोरी हो गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


