दिल्ली में 3,000 DTC बसों के थमे पहिए, ड्राइवरों-कंडक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) के ड्राइवरों-कंडक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन ने दावा किया कि हड़ताल के कारण 6,500 में से 5,000 से अधिक बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं और 3,000 बसें सड़कों पर नहीं उतरीं। कर्मचारियों ने दैनिक वेतन ₹2,000 करने, सालाना बोनस, मेडिकल इंश्योरेंस आदि की मांग की है।
read more at Moneycontrol


