दिल्ली में 3 दिन के लिए लू का येलो अलर्ट जारी, 43°C तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार से शनिवार तक के लिए 3 दिन का हीटवेव (लू) का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आसमान साफ रहेगा और पश्चिमी हवाएं चलने की उम्मीद है। बकौल अधिकारी, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42-43°C तक पहुंच सकता है।
read more at हिन्दुस्तान


