Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में CBI ने MCD के एरिया इंस्पेक्टर को घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा

short by अपर्णा / on Sunday, 27 April, 2025
दिल्ली में सीबीआई ने सादिक नगर में तैनात दिल्ली नगर निगम के सेंट्रल ज़ोन के एरिया इंस्पेक्टर को ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बकौल सीबीआई, एरिया इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित एनओसी दिलवाने के बदले रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने पहले आयकर विभाग के एक डिप्टी कमिश्नर और सीए को भी गिरफ्तार किया था।