दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD ने कसा शिकंजा, एक महीने में 1,046 संपत्तियों पर हुई कार्रवाई
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने 6 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच सभी 12 ज़ोन में 1,046 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान 282 संपत्तियां सील और 47 खतरनाक इमारतें ध्वस्त की गईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर राजधानी में अवैध निर्माण और खतरनाक भवनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
read more at Tv9hindi


