Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में आज से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा प्रवेश, प्रदूषण के खिलाफ सरकार का कड़ा कदम

short by खुशी / on Saturday, 1 November, 2025
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग व दिल्ली परिवहन विभाग के निर्देशों के अनुसार, बीएस-VI मानकों की अनुपालना नहीं करने वाले दिल्ली के बाहर पंजीकृत सभी कमर्शियल गुड्स वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध शनिवार से लागू हो गया। इसके तहत बीएस-IV या बीएस-III वाले बाहरी ट्रक-मालवाहकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया है।