दिल्ली में आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अनिवार्य होगा आधार कार्ड, LG ने मंज़ूर किया प्रस्ताव
दिल्ली में अब आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है जिसका उद्देश्य इनकम सर्टिफिकेट जारी करने में धांधली/अनियमितताओं को रोकना है। गौरतलब है, इनकम सर्टिफिकेट दिल्ली की किसी भी सरकारी योजना में आर्थिक लाभ लेने के लिए लोगों की पात्रता तय करता है।
read more at जनसत्ता


