दिल्ली में ऊंटों के ज़रिए शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 5 अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने ऊंटों के ज़रिए हरियाणा से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 42 पेटी अवैध शराब और 3 ऊंट बरामद किए हैं। आरोपी फरीदाबाद से जंगल के रास्ते दिल्ली में शराब पहुंचाते थे और ऊंटों का इस्तेमाल अधिकतर रात के समय किया जाता था।
read more at इंडिया टीवी


