दिल्ली में एयर होस्टेस से बाइक टैक्सी चालक ने की छेड़छाड़, घसीट कर पेड़ों के बीच ले गया आरोपी
पूर्वी दिल्ली से बीते बुधवार की रात घर लौट रही एक एयर होस्टेस से ई-बाइक टैक्सी चालक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शॉर्ट कट बताकर सुनसान जगह ले गया और बाइक रोककर उसे घसीट कर पेड़ों के बीच ले गया। बकौल रिपोर्ट्स, वहां से गुज़र रहे एक कपल के कार रोकने पर आरोपी भाग निकला।
read more at हिन्दुस्तान


