दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेगा ₹1,000/माह की योजना का लाभ?
दिल्ली की 'आप' सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को ₹1,000/माह देने का एलान किया है। सालाना ₹2.50 लाख से कम आय वाली 18-वर्ष से अधिक आयु की दिल्ली की स्थाई निवासी महिलाएं योजना का लाभ उठा सकती हैं। इनकम टैक्स के दायरे में आने वालीं, सरकारी कर्मी व पेंशन भोगी महिलाएं इसका हिस्सा नहीं होंगी।
read more at हिन्दुस्तान


