Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में कल दर्ज हुई 6 वर्षों में अप्रैल माह की सबसे गर्म रात

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 28 April, 2025
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4°C अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, यह 6 वर्षों में अप्रैल महीने की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 28°C, 25 अप्रैल-2019 को दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को तापमान 42°C को पार कर गया जो इस सीजन का सर्वाधिक था।