दिल्ली में गिरफ्तारी से बचने के लिए फ्लाईओवर से कूदा हिस्ट्रीशीटर, हुई मौत
दिल्ली के शाहदरा में जाकिर उर्फ सोनू नामक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारी से बचने के लिए फ्लाईओवर से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने जा रही थी और रिपोर्ट्स हैं कि वह जेल में बंद गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू के गिरोह से जुड़ा था। पुलिस ने कहा कि जाकिर के खिलाफ 10 आपराधिक केस दर्ज थे।
read more at हिन्दुस्तान


