दिल्ली में गैस लीक होने से लगी आग; बीड़ी जलाते ही आग लगने से 65 वर्षीय महिला ज़िंदा जली
बदरपुर (दिल्ली) में शनिवार शाम एक घर में अचानक आग लगने से 65-वर्षीय महिला की झुलसकर मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि घर में 2-महीने पहले गैस पाइपलाइन का नया कनेक्शन लगा था जिसमें कहीं लीकेज था। बकौल परिजन, महिला को बीड़ी पीने की आदत थी और जैसे ही उसने माचिस जलाई धमाके के साथ आग भड़क उठी।
read more at हिन्दुस्तान


