दिल्ली में घने कोहरे के कारण 18 ट्रेनें हुईं लेट, विमानों को लेकर भी एडवाइज़री जारी
दिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 7°C तक गिर गया और घना कोहरा छाया रहा जिसके चलते दिल्ली पहुंचने वाली 18 ट्रेनें लेट हो गईं। दिल्ली एयरपोर्ट ने कम विज़िबिलिटी के कारण यात्रियों के लिए एडवाइज़री जारी की और फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने को कहा है। बकौल एयरपोर्ट, फिलहाल विमानों का संचालन सामान्य है।
read more at इंडिया टीवी


