दिल्ली में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एनकाउंटर में पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शॉर्प शूटर
दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शॉर्प शूटर्स के बीच बुधवार देर रात एनकाउंटर हुआ और दोनों शूटर्स को पुलिस ने पकड़ लिया। एक शूटर के पैर में गोली लगी है और दूसरा शूटर नाबालिग बताया जा रहा है। एनकाउंटर में एक कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के चलते उसकी जान बच गई।
read more at हिन्दुस्तान


