Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में जैन मंदिर से ₹50 लाख का सोने का कलश गायब, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

short by प्रियंका तिवारी / on Sunday, 12 October, 2025
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में स्थित एक जैन मंदिर के शिखर से कीमती सोने का कलश शनिवार तड़के चोरी हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, चोरी हुए कलश की कीमत करीब ₹50 लाख थी। वहीं, यह चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और इससे जुड़े 2 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।